26 साल बाद हुआ ये फैसला।

रेल दुर्घटना में पीड़ित लोगो को मिलने वाली मुआवजा राशि में दोगुनी बढ़ोतरी की गयी हैं। 26 साल बाद रेलवे ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं।

रेल दुर्घटना में किसी वयक्ति की मौत या गंभीर शारीरिक विकृति होने पर जहाँ पहले चार लाख की राशि पीड़ितों को दी जाती थी वही अब इसे बढाकर आठ लाख किया गया है,और घायलों को अस्सी हज़ार की जगह एक लाख साठ हज़ार की राशि दी जायेगी।

1990 से चले आ रहे मुआवज़ा नियम में संशोधन किया गया हैं।ज्ञात हो कि सरकार ने ऑनलाइन रेल टिकट खरीदने वालो को रेल दुर्घटना की स्थिति में मुफ़्त दस लाख का जीवन बीमा देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।

                                                     

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेल से जुड़ी 50 रोचक तथ्य !

2017 के बजट में रेलवे के लिए क्या है खास जाने।

चीन को भारत का जवाब।