Posts

Showing posts from 2016

26 साल बाद हुआ ये फैसला।

Image
रेल दुर्घटना में पीड़ित लोगो को मिलने वाली मुआवजा राशि में दोगुनी बढ़ोतरी की गयी हैं। 26 साल बाद रेलवे ने यह महत्वपूर्ण फैसला लिया हैं। रेल दुर्घटना में किसी वयक्ति की मौत या गंभीर शारीरिक विकृति होने पर जहाँ पहले चार लाख की राशि पीड़ितों को दी जाती थी वही अब इसे बढाकर आठ लाख किया गया है,और घायलों को अस्सी हज़ार की जगह एक लाख साठ हज़ार की राशि दी जायेगी। 1990 से चले आ रहे मुआवज़ा नियम में संशोधन किया गया हैं।ज्ञात हो कि सरकार ने ऑनलाइन रेल टिकट खरीदने वालो को रेल दुर्घटना की स्थिति में मुफ़्त दस लाख का जीवन बीमा देने की घोषणा पहले ही कर चुकी हैं।                                                      

रेलवे आधुनिकीकरण की दिशा में एक और कदम।

Image
भारतीय रेल मंत्रालय ने रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुरानी और गन्दगी से भरी बोगियों वाले पैसेंजर ट्रेनो को बंद करने का फैसला किया हैं। अब इन ट्रेनों की जगह डीएमयू और इएमयू के रैक का इस्तेमाल किया जायेगा।चेन्नई और कपूरथला के कारखानो में आधुनिक बोगियों का निर्माण तेजी से किया जा रहा हैं। वही पटना इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद रेलवे ने ज़र्मन तकनीक से बनी एलएचबी श्रेणी की बोगियों के इस्तेमाल का निर्णय लिया है।यह बोगी लंबी दुरी के एक्सप्रेस ट्रेनों में इस्तेमाल किया जायेगा।